2 फरवरी को होगी मतों की गणना
मुंबई। विधान परिषद की दो स्नातक (नाशिक- अमरावती) और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (नागपुर, कोकण और औरंगाबाद) के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले गए। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। मतों की गणना 2 फरवरी को होगी।
खबर लिखे जाने तक मतदान प्रतिशत का आंकड़ा सामने नहीं आ सका था। हालांकि दोपहर दो बजे तक नागपुर में 60.48 प्रतिशत, कोकण में 68.41 प्रतिशत, औरंगाबाद में 58.27 प्रतिशत, अमरावती में 30.40 प्रतिशत और नाशिक सीट पर 31.71 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नाशिक सीट पर कांग्रेस नेता सुधीर तांबे (Sudhir Tambe) और उनके बेटे सत्यजीत तांबे के बागी बनने के बाद महाविकास आघाड़ी ने शिवसेना समर्थित उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को समर्थन दिया है। वहीं नागपुर में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधाकर आडबेल को महाविकास आघाड़ी ने समर्थन दिया है। कोकण शिक्षक सीट पर भाजपा की तरफ से ज्ञानेश्वर म्हात्रे, महाविकास आघाडी के प्रत्याशी बालाराम पाटिल और शिक्षक भारती के धनाजी पाटिल के बीच मुकाबला है। इस सीट पर कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अमरावती स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ रणजीत पाटिल और महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार धीरज लिंगाडे के बीच कड़ा मुकाबला होगा। यहां चुनाव मैदान में 23 उम्मीदवार हैं। औरंगाबाद शिक्षक सीट पर मुकाबला राकांपा प्रत्याशी विक्रम काले और भाजपा उम्मीदवार किरण पाटिल के बीच है। यहां 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नागपुर शिक्षक सीट पर भाजपा ने महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार नागो गाणार को समर्थन दिया है। वहीं सुधाकर आडबेल को महाविकास आघाड़ी का समर्थन मिला है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 30 , 2023, 09:31 AM