आदित्य ठाकरे को उनके गढ़ में शिंदे गुट को झटका
मुंबई - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना को उनके गढ़ में ही धक्का देने का काम किया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के निर्वाचन क्षेत्र वर्ली विधानसभा से पूर्व नगरसेवक रहे संतोष खरात ने सोमवार को एकनाथ शिंदे की (बाला साहेब की शिवसेना)का दामन थाम लिया। मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
बता दे कि पिछले सप्ताह उद्धव ठाकरे थाना जिले में जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ में रोड शो करते हुए एकनाथ शिंदे को चिढ़ाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सप्ताह भी नहीं बीता कि उद्धव सेना में बड़ी सेंध लगाते हुए वर्ली से विधायक उनके बेटे के विधानसभा क्षेत्र में नगरसेवक रहे संतोष खरात को अपने खेमे में लेकर जोर का झटका देने का काम किया है। शिवसेना के 40 विधायक और 12 सांसद शिंदे समूह में शामिल होने के बाद, राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में पूर्व नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल हुए है । मुंबई में जहां पूर्व नगरसेवकों का शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना कम है, वहीं अब तक आठ पूर्व नगरसेवक शिंदे गुटमें शामिल हो चुके हैं.अब तक शिंदे गुट में शामिल हुए स्थाई समिति अध्यक्ष यशवंत जाधव और शीतल म्हात्रे हुए थे उसके बाद विधायक और नगरसेवक रहे दिलीप लांडे। विधायक सदा सरवनकर के शामिल होने के साथ ही उनके बेटे पूर्व नगरसेवक समाधान सरवनकर भी शिवसेना में शामिल हो गए। सांसद राहुल शेवाले शिंदे गुट में शामिल हुए, उनकी भाभी पूर्व नगरसेवक वैशाली शेवाले भी शिंदे गुट में शामिल हो गईं। पूर्व नगरसेवक परमेश्वर कदम के बाद आत्माराम चाचे, और अब वर्ली वार्ड नंबर 195 से संतोष खराता शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। वर्ली शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का निर्वाचन क्षेत्र है।उनके निर्वाचन क्षेत्र से संतोष खरात के शिंदे गुट में प्रवेश से ठाकरे उद्धव गुट कोबड़ा झटका माना जा रहा है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 30 , 2023, 08:58 AM