पेड़ों की कटाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने चलाया अभियान
मुंबई। माटुंगा किंग सर्किल (Matunga King Circle) के स्थित माटुंगा जिमखाना (Matunga Gymkhana) के पास सड़क को चौड़ी करने का काम किया जाएगा। सड़क चौड़ा (road wide) करने में बाधा बने 30 साल पुराने पेड़ों को काटा जाएगा। मनपा एफ नॉर्थ विभाग ने पेड़ काटने की अनुमति के लिए प्रस्ताव को ट्री अथॉरिटी के पास भेजा है। सड़क चौड़ा में बाधा बन रहे पेड़ो को काटने की मनपा आयुक्त मंजूरी देना तय माना जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा आंदोलन किया गया।
मुंबई मनपा (Mumbai Municipal Corporation) और इंडियन जिमखाना के बीच हुए समझौते के अनुसार इंडियन जिमखाना के कब्जे में खेल मैदान की जगह सड़क के लिए 20 मीटर चौड़ी प्रस्तावित है। इस भूखंड पर 30 पेड़ लगे हुए जो की सड़क को चौड़ा करने में बाधा बने है। मनपा एफ नॉर्थ वार्ड की ओर से इन पेड़ों को हटाने का प्रस्ताव मनपा आयुक्त के पास भेजा गया है । प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण के मौके पर कुल 30 पेड़ काटे जाएंगे।मनपा की और से इन पेड़ो को काटे जाने की अनुमति मिलना निश्चित है जिसके चलते स्थानीय लोग पेड़ काटने के विरोध कर रहे है।
स्थानीय लोगो का कहान है कि इन पेड़ों से छाया, ऑक्सीजन, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाहट खो देंगे। इसलिए, यह क्षेत्र निश्चित रूप से एक रेगिस्तान में बदल जाएगा, स्थानीय लोगो का कहना है कि इससे प्रदूषण भी बढ़ेगा। इसलिए इन पेड़ों को काटने से सड़क चौड़ीकरण का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इसके विपरीत पेड़ की कटाई से आस पास के परियोजना का एफएसआई को बढ़ाना एक मात्र उद्देशय है। जिसका फायदा बिल्डर को होगा। स्थानीय लोगो ने पेड़ को बचाने के लिए मनपा के वेबसाइट sg.gardens@mcgm.gov.in पर अपनी शिकायत करने की अपील की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 30 , 2023, 07:46 AM