जन आक्रोश मोर्चा में हिंदूओं ने भरी हुंकार

Sun, Jan 29 , 2023, 07:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने की मांग
0 शिवाजी पार्क सहित पूरा परिसर भगवामय नजर आया
0 मोर्चे में शामिल हुए भाजपा और शिंदे गुट के नेता
मुंबई।
लव जिहाद (love jihad) और धर्मांतरण (conversion) के खिलाफ कानून बनाने, गौहत्‍या रोकने जैसी मांगों को लेकर रविवार को मुंबई सकल हिंदू समाज की तरफ से विराट जन आक्रोश मोर्चा (Jan Aakrosh Morcha) निकाला गया। दादर के शिवाजी पार्क से कामगार मैदान तक निकाले गए मोर्चे में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए और हर जगह केसरिया रंग नजर आया। इस मोर्चे में भाजपा और शिंदे गुट के नेताओं सहित कई हिंदुत्ववादी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस मोर्चे के दौरान शिवसेना भवन के आसपास जोरदार नारेबाजी की गई।
मोर्चे में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सांसद मनोज कोटक, किरीट सोमैया, चित्रा वाघ, नितेश राणे, प्रसाद लाड, प्रवीण दरेकर, केशव उपाध्ये  आदि शामिल हुए। वहीं शिंदे गुट से किरण पावसकर, सदा सरणवकर और शीतल म्हात्रे उपस्थित थे। लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून राज्य सहित देशभर में लागू करने, श्रद्धा वालकर प्रकरण के आरोपी आफताब को तत्काल सजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर सकल हिंदू समाज की तरफ से शिवाजी पार्क से मोर्चा निकाला गया। विधायक नितेश राणे ने कहा कि मुंबई में हिंदुओं को अपने घरों से पलायन करना पड़ रहा है। इसका जवाब देने के लिए हिंदुओं को जागना होगा। यह मोर्चा एक ऐतिहासिक क्षण है।
इस मोर्च में बड़ा जनसमूह उमड़ा। मोर्चे में मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड जिले के विभिन्न संप्रदायों के प्रमुख, हिंदू संगठन शामिल हुए। मोर्चे के दरम्यान पुलिस का बड़ा बंदोबस्त किया गया था। मोर्चे के रास्ते पर पड़ने वाले हर चौक पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। शिवाजी पार्क से निकाला मोर्चा जब शिवसेना भवन के पास पहुंचा तो वहां जो हिंदू हित की बात करेगा, वही राज करेगा जैसे नारे लगाए गए। कुछ देर शिवसेना भवन पर रुककर यह मोर्चा आगे बढ़ गया।
राऊत का सवाल, उपाध्ये का जवाब
इधर दादर में निकाले गए विराट जन आक्रोश मोर्चा निकाला पर टिप्पणी करते हुए उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) ने ट्वीटर पर लिखा कि आक्रोश मोर्चा ने साबित कर दिया कि शिवसेना और शिवसेना भवन की हिंदुओं का एकमात्र आशा स्‍थान है। आठ वर्षों तक शक्तिमान हिंदू नेताओं के राज के बावजूद हिंदुओं को आक्रोश करना पड़ रहा है, यह किसकी असफलता है? कारसेवकों की हत्या करवाने वाले मौ.मुलायम सिंह को पद्म विभूषण! हिंदू आक्रोश करेंगे ही! इसके जवाब में महाराष्‍ट्र भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता केशव उपाध्‍ये ने ट्वीट किया कि हिंदुओं की हुंकार सामने है, लेकिन उनका साथ नहीं दिया गया, इसकी वजह यह है कि उद्धव ठाकरे ने सत्‍ता के लिए हिंदुत्‍व छोड़ दिया और राकांपा की शरण में चले गए। बाकी हिंदू समर्थ है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups