आज से लुढ़केगा पारा
मुंबई। मुंबई में एक बार फिर ठंड (Cold) का जोर बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, थोड़ी राहत के बाद मुंबई में फिर से ठंड बढ़ने वाली है। आईएमडी पुणे में मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रमुख डॉ. अनुपम कश्यपी ने बताया कि मुंबई में 29 जनवरी के बाद और 2 फरवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है, जबकि शहर के तापमान में 30 जनवरी से काफी गिरावट देखी जाएगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पुणे में शीतलहर (cold wave) जैसे हालात होंगे, जबकि मुंबई का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। आने वाले दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा महसूस किया जा सकता है।
मध्य महाराष्ट्र के पुणे में शीतलहर या शीत लहर जैसा परिदृश्य रहेगा। मुंबई में भी तापमान सामान्य न्यूनतम से नीचे गिरेगा। आईएमडी के अनुसार, 27 जनवरी के बाद राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है, जिसके प्रभाव से दिन के तापमान व अधिकतम तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणियों के अनुसार, महाराष्ट्र के कई जिलों में 30 जनवरी से तापमान में काफी गिरावट आएगी। इस बीच, शनिवार को मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अधिकांश जगहों पर “खराब” श्रेणी में रहा। तापमान में अचानक उतार-चढाव और समुद्र से आने वाली हवा की गति धीमी होने से अगले कुछ दिनों तक शहर में यह स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 28 , 2023, 10:11 AM