हिरासत में महिला किसान
मुंबई। गणतंत्र दिवस पर मंत्रालय के सामने आत्मदाह (self immolation) करने पहुंची एक महिला किसान को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी सोयाबीन और मक्का की फसल बेचकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई और उसने न्याय पाने के लिए ऐसा किया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम वंदना पाटिल है और वह जलगांव के जामनेर स्थित नेरी गांव की रहने वाली हैं. वंदना पाटिल के पति ने खेत में सोयाबीन उगाई थी। लेकिन फसल बेचने के नाम पर उन्होंने ठगी का आरोप लगाया है। इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए वह मुंबई मंत्रालय के सामने आत्महत्या करने पहुंची थी. महिला मिट्टी का तेल लेकर मंत्रालय के मुख्य द्वार के सामने आ गई और आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ लिया. इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस (Marine Drive Police) ने पीड़िता के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और पाटिल को पुलिस ने धारा 41 (ए) (1) सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 28 , 2023, 09:58 AM