Uttar Pradesh Day : राष्ट्रपति मुर्मू ने 'उत्तर प्रदेश दिवस' पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

Tue, Jan 24, 2023, 09:36

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म (President Draupadi Murm) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश दिवस (Uttar Pradesh Day) पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। मई 2017 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 24, 2023

 

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups