प्रयागराज : बादलों ने डाला डेरा, दिन में भी छाया रात सा अंधेरा

Mon, Jan 23, 2023, 02:29

Source : Uni India

प्रयागराज, 23 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दूसरे जिलों के साथ ही प्रयागराज में आज जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। आसमान में घने बादलों के कारण दिन में रात की तरह अंधेरा छाया रहा। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। घूरपुर और बारा में हल्की बारिश की सूचना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 जनवरी तक बादल छाए (cloudy) रह सकते हैं और हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि सोमवार को हुई बूंदाबादी का असर अभी तक तापमान पर देखने को नहीं मिला है। जिले का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत न्यूनतम तापमान 9.2 से चार डिग्री अधिक है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups