पतंगबाजी के दौरान 64 पक्षी हुए घायल

Mon, Jan 16 , 2023, 08:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मुंबई में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर बिल्डिंग की छतों, मैदानों और खुले स्थानों से जम कर पतंगबाजी (kite flying) की गई। हालांकि, इस पतंगबाजी में 64 पक्षी घायल (64 birds injured) हुए हैं। जिनमें से अधिकांश कबूतर घायल हुए हैं। ‘दि बाई साकरबाई दिनशॉ पेटीट हॉस्पिटल फॉर अ‍ॅनिमल’चे डॉ. मयूर डांगर ने कहा कि कबूतरों के अलावा चील, कौवे, तोता, गौरैया, उल्लू और कोयल जैसे पक्षी भी घायल हुए हैं। मांझे से घायल हुए 57 कबूतरों का इलाज करने के बाद उन्हें कबूतर खाने में छोड़ दिया गया, जबकि सात पक्षियों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से दो चील, दो कोयल, दो कबूतर और एक उल्लू शामिल हैं। 
मांझे से दो पुलिसकर्मी घायल 
पुणे मकर संक्रांति के दिन नायलॉन मांझे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गये. हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों ही घायल पुलिसकर्मी हैं. घायलों की पहचान पुलिसकर्मी महेश पवार और सुनील गवली के रूप में हुई है। पवार और गवली दोनों शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ पुणे-सतारा मार्ग स्थित शंकर महाराज फ्लाईओवर से दोपहिया वाहन पर सवार होकर पवार और गवली कहीं जा रहे थे, उसी समय वाहन चला रहे पवार की गर्दन में मांझा फंस गया और वे गिर पड़े। दोनों के तत्काल नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया. हेल्प राइडर्स संस्था के वालंटियर बालासाहेब धमाले ने बताया कि उनके साथ मौजूद उनके सहयोगी गवली का हाथ मांझे की वजह से कट गया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups