फरवरी से खुल सकता है फ्लाईओवर
मुंबई। छेड़ा नगर यातायात सुधार परियोजना में मानखुर्द-ठाणे फ्लाईओवर (Mankhurd-Thane Flyover) का काम अंतिम चरण में है और इस फ्लाईओवर (flyover) का आखिरी गर्डर (बीम) सोमवार की रात लगा दिया गया. अब आगे बाकी का काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने 15 फरवरी से इस पुल को यातायात सेवा में लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि अगर इस ब्रिज को खोल दिया जाता है तो छेड़ा नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी. वहीं खास बात यह है कि इससे मानखुर्द-ठाणे की दूरी महज पांच मिनट में तय की जा सकेगी। मानखुर्द से ठाणे फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है और इस काम का एक अहम चरण सोमवार 16 जनवरी को पूरा किया गया. इस फ्लाईओवर के आखिरी के दो गर्डर लगाए जाने थे। इनमें से एक गर्डर सोमवार सुबह लगाया गया, जबकि दूसरा उसी दिन रात में लगाया गया। कुल मिलाकर काम अब अंतिम चरण में है और बाकी का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पुल 15 फरवरी से यातायात सेवा में शुरू हो सकता है. साथ ही यह भी दावा किया गया कि अगर इस पुल को खोल दिया जाता है तो छेड़ा नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी और ईस्टर्न एक्सप्रेस वे (Eastern Express Way) से आने जाने वाले यात्रियों को छेडा नगर जंक्शन में ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए MMRDA ने ‘छेड़ा नगर यातायात सुधार परियोजना’ को शुरू किया। इस परियोजना के तहत छेड़ा नगर में तीन फ्लाईओवर और एक सबवे का निर्माण किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 16 , 2023, 08:28 AM