डॉ. शीतला दुबे हिंदी अकादमी के कार्याध्यक्ष बने

Mon, Jan 16 , 2023, 07:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राघवेंद्र नाथ द्विवेदी सहित 28 अशासकीय सदस्य नियुक्त  
मुंबई।
राज्य के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का गठन कर दिया है। डॉ. शीतला प्रसाद दुबे को अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 28 अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की गई है। दुबे दूसरी बार अकादमी के कार्याध्यक्ष बने हैं। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया गया। गौरतलब है कि शासकीय सदस्य के रूप में राज्य के सांस्कृतिक मंत्री महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष होते हैं, जबकि सचिव- सांस्कृतिक कार्य विभाग सदस्य और सह संचालक महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी सदस्य सचिव होते हैं।
पिछले साल अगस्त माह में वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी को अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन राज्य में नई सरकार बनने के बाद उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। "हमारा महानगर'' के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र नाथ द्विवेदी को समिति का अशासकीय सदस्य बनाया गया है। साथ ही नागपुर निवासी अजय पाठक भी अकादमी के सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. प्रमोद शुक्ल, पल्लवी अनवेकर, यशार्थ मंजूल, आनंद सिंह, सुधा श्रीमाली, गजानन महतपुरकर, डॉ. भारती गोरे, डॉ. सुनील कुलकर्णी, प्रमिला शर्मा, कमला बडोनी, संजय सिंह, आनंद मिश्रा, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, अमोल पेडणेकर, अरविंद शर्मा, मार्कंडेय तिवारी, चंद्रकांत भोंजाळ, डॉ. पुरुषोत्तम पाटिल, डॉ. धर्वेश कठेरिया, जगदीश थपलियार, प्रसाद काथे, सुनील सिंह और समीर भिसे को अशासकीय सदस्य बनाया गया है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups