इमारतों की छत पर गार्डन और सोलर एनर्जी

Sat, Jan 14 , 2023, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा तैयार कर रही  है  पॉलिसी, लाखों लोगो  को होगा फायदा
मुंबई।
  हरित मुंबई को लेकर मनपा कई कदम उठा रही है। मनपा ने हरित मुंबई बनाने के लिए नई नियमावली बना रही है।  मनपा ग्रीन एनर्जी (green energy) की ओर बड़ा कदम उठाया है। मुंबई में ग्रीनरी बढ़ाने के लिए मनपा  कई तरह के उपाय कर रही है।मनपा ने छत पर  गार्डन (Garden) के साथ सोलर एनर्जी को शामिल किया गया है। मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि नई पॉलिसी के अनुसार इमारत की छतो के 50 प्रतिशत एरिया में गार्डन और 50 प्रतिशत एरिया में सोलर एनर्जी लगाई जाएगी। इससे ग्रीनरी के साथ लोगों को ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी जिसका  लाभ  नागरिको को मिलेगा। इस नियमो के तहत इमारतों में वर्टिकल गार्डन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
मनपा के अधिकारी ने बताया कि टेरेस गार्डन पॉलिसी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। सोसायटी के लोग और नए डेवलपर पूरे टेरेस पर गार्डन लगाने को लेकर सहमत नहीं हो रहे थे। विशेषज्ञों से सलाह- मशविरा के बाद  मनपा  इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि टेरेस के आधे हिस्से पर गार्डन और आधे हिस्से पर सोलर एनर्जी के इक्यूपमेंट लगाए जाएं। इससे हरियाली के साथ ऊर्जा भी प्राप्त होगी। जिसका उपयोग सोसायटी अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेगी। इमारतों में सोलर एनर्जी  लागू करने से हजारों इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। मुंबई में करीब 35 हजार सोसायटियां हैं।  नई नियमावली को मंजूरी के लिए जल्द नियमावली को मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल के पास भेजा जाएगा। जल्द ही पॉलिसी को मंजूरी के लिए कमिश्नर के पास भेजा जाएगा।
इसी तरह मनपा  वर्टिकल गार्डन को भी बढ़ावा देगी। इसके तहत इमारत की दीवारों, लॉन , खिड़कियों में गमले में वर्टिकल गार्डन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें जगह की भी जरूरत नहीं होगी। लोग फूल, हरे पेड़ और हरी सब्जी भी गमलों में उगाया सकेंगे। इसका प्रयोग बड़ी सोसायटियों से लेकर छोटी- छोटी इमारतों में भी किया जा सकेगा। आम लोग भी वर्टिकल गार्डन से फायदा उठा सकेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups