एलईडी  में चमकेंगे मुंबई के स्काय वॉक

Sat, Jan 14 , 2023, 08:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा खर्च करेगी 80 करोड़ रुपया
मुंबई।
राज्य सरकार द्वारा  मुंबई को सुशोभीकरण में मुंबई के स्काय वॉक (sky walk) को जगमगाने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने मुंबई के विभिन्न स्काय वॉक पर एलईडी लगाकर  जगमगाने के लिए 80 करोड़ रुपया खर्च करने का निर्णय लिया है जिसकी अनुमति मनपा आयुक्त  इकबाल सिंह चहल ने दे दी है।  मनपा ने तीन साल के लिए ठेका दिया है कंपनी को  स्काय वॉक को जगमगाने  को जिम्मेदारी दी गई है।
स्वच्छ मुंबई सुंदर मुंबई बनाने का राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम में मुंबई शहर में लगभग 16 परियोजनाओं के तहत लगभग 500   काम किया जा रहा है। मनपा प्रशासन इन परियोजनाओं पर लगभग 1750 करोड़ रुपया खर्च करने का निर्णय लिया है । मनपा ने स्काय वॉक को जगामग करने के लिए स्कायवॉक पर एलईडी बल्ब लगाकर रोशन किया जाएगा।मनपा प्रशासन ने मुंबई के विभिन्न स्कायवॉक को जगमगाने के लिए 80 करोड़ का ठेका दिया है इन कामों को ठेकेदार को अगले दो महीने में पूरा करना होगा।ठेकेदार को अगले तीन साल के लिए ठेका दिया गया है।ठेकेदार को सिर्फ एलईडी बल्ब लगाकर जगमगाने का जिम्मा ही नहीं दिया गया है तीन साल तक उसकी देखभाल भी करनी पड़ेगी।तीन साल के दौरान स्काय वॉक पर लगाए गए  एलईडी बल्ब बंद होने पर 24 घंटे के भीतर उसकी मरम्मत करनी होगी । लाइट  24 घंटे में ठीक  नहीं हुई तो रोजाना का 2 हजार दंड लगेगा। लाइट को बदलने में ठेकेदार विफल रहा तो ठेकेदार पर 10 हजार रुपया प्रति सप्ताह के अनुसार दंड लगाया जाएगा।
यह स्काय वॉक जगमगाएंगे 
मनपा ने मुंबई के शहर के सायन, वडाला, कॉटन ग्रीन, नाना चौक और पूर्वी उपनगर के स्काईवॉक घाटकोपर पूर्व, घाटकोपर पश्चिम, भांडुप,  का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इसी तरह पश्चिम उपनगर के  बोरीवली, अंधेरीपूर्व, सांताक्रूज पूर्व, सांताक्रूज पश्चिम, गोरेगांव और विले पार्ले  के स्काईवॉक को सुशोभित किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups