बेस्ट को मनपा ने की और 450 करोड़ की आर्थिक मदत

Sat, Jan 14 , 2023, 07:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बेस्ट प्रशासन (Best Administration) द्वारा रोजमर्रा का काम काज  पूरा करने के लिए 450 करोड़ रुपया का  शॉर्ट टर्म लोन लिया था । बेस्ट इस कर्ज को वापस लौटाने में असमर्थ होने पर मनपा प्रशासन ने 450 करोड़ रुपया  का अग्रिम भुगतान  किया है। बेस्ट प्रशासन यह राशि नवंबर दिसंबर और जनवरी के रूप में प्रति माह 150 करोड़  रुपए बैंक को वापस लौटाएगी। 
टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company) का बकाया राशि देने के लिए अगस्त 2022  तक का बकाया 1774 करोड़ रकम और रोजाना का खर्च  करने के लिए बैंक से लिया गया 450 करोड़ का कर्ज वापस लौटाने के लिए बेस्ट ने मनपा से कुल 2224 करोड़ रुपया अनुदान रूप में दिए जाने की मांग का पत्र  बेस्ट प्रशासन की ओर से 22 अगस्त 2022 को भेजा गया था। मनपा प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन का महत्व को देखते हुए  तथा बेस्ट की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर वर्ष 2019 20 से वर्ष 2022 23 के इस  अर्थ वार्षिक  तक सितंबर 2022 तक बजट में किए गए प्रावधान के तहत 2403 करोड़ रुपया और प्रावधान के अतिरिक्त   धनराशि के रूप में नवंबर 2022 तक 3630 करोड़ रुपया इस तरह कुल 6033.85 करोड़ रुपया का अधिदान किया गया । इसके पहले बेस्ट प्रशासन के सेवा निवृत्ति हुए कर्मचारियों का 482.28 करोड़ का बकाया राशि  मनपा ने दी थी उसकी पूरी जानकारी एक महीने के भीतर देने और शॉर्ट टर्म लोन का  बकाया  450 करोड़ किस तरह लौटाया गया इसकी  पूरी जानकारी तीन महीने के भीतर देना बंधनकारक किया गया है। बेस्ट उपक्रम ने टाटा पावर कंपनी लिमिटेड  का बिजली का बकाया राशि देने के   लिए। लगने वाला खर्च बेस्ट उपक्रम को हर साल मिलने वाला अनुदान मिलने में आसानी होगी। इसके अलावा बेस्ट प्रशासन द्वारा  लिया गया 450 करोड़ का शार्ट टर्म लोन लौटाना तत्काल जरूरी होने के कारण मनपा प्रशासन ने 450 करोड़ का अनुदान देने का निर्णय लिया है।जिसके अनुसार नवंबर और दिसंबर 2022  का दो हफ्ता  और जनवरी 2023 का एक हफ्ता इस तरह प्रत्येक तीन महीनो का प्रति माह के अनुसार 150 करोड़ का हफ्ता के रूप में कुल बकाया 450 का भुगतान मनपा की ओर से किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups