बदले जाएंगे अनाथों के आरक्षण नियमः फडणवीस

Fri, Jan 13 , 2023, 09:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अनाथों की मदद के लिए राज्य सरकार ने की तर्पण फाउंडेशन के साथ समझौता
मुंबई।
तर्पण फाउंडेशन की तरफ से 18 वर्ष से कम उम्र के अनाथ बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु महाराष्ट्र सरकार ने फाउंडेशन के साथ एक समझौता किया है। तर्पण फाउंडेशन की ओर से अनाथ लड़के और लड़कियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और ऐसे काम के लिए उन्हें सहयोग दिए जाने की जरूरत है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए जो अच्छे काम किए जा रहे हैं उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उपमुख्यमंत्री ने यह बात तर्पण युवा पुरस्कार वितरण समारोह में कही। इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए तर्पण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और विधानपरिषद के सदस्य श्रीकांत भारतीय ने फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का आयोजन चर्चगेट के निकट गरवारे क्लब में किया गया था। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित तर्पण फाउंडेशन द्वारा आयोजित तर्पण पुरस्कार, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने हभप नवनाथ महाराज और मयूरी सुषमा को दिया। महंत भगवानगढ़ के न्यायाधीश डा. नामदेव शास्त्री ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भगवानगढ़ में इस समय सौ अनाथ बच्चों की देखभाल की जा रही है। डा. शास्त्री ने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली इस संस्था को सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत भारतीय अनाथ बच्चों के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। अनाथ बच्चों को सिर्फ सामाजिक तौर पर सहारे की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें आध्यात्मिक दृष्टि से भी मजबूत किए जाने की जरूरत है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups