० ठेकेदारों को 48 फीसदी फायदा कराया गया
० सरकार लूट रही है मुंबई महानगरपालिका को
मुंबई। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने शुक्रवार को मुंबई महानगरपालिका के 400 किलोमीटर के सड़क क्रांकीटीकरण (road cranking) के टेंडर में 6 हजार करोड़ (6 thousand crores) रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को जिम्मेदार ठहराया।
दादर स्थित शिवसेना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार की तरफ से मुंबई मनपा को लूटा जा रहा है। सरकार की तरफ से निकाले गए टेंडर का कोई प्रतिसाद नहीं मिलने पर इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद नया टेंडर निकाला गया। 400 किलोमीटर की सड़कों के लिए 6080 करोड़ रुपए का टेंडर निकालाा गया। इस टेंडर में ठेकेदारों को 48 फीसदी फायदा दिया गया। ठाकरे ने आरोप लगाया है कि मुंबई में सीमेंट-कांक्रीट सड़क के ठेके में घोटाला हुआ है।
उन्होंने कहा कि मुंबई में काम करने की अवधि 1 अक्टूबर से 31 मई के बीच होती है। इसके बाद बारिश का मौसम आ जाता है, लेकिन हाथ में लिए गए काम बारिश से पहले पूरे होंगे या नहीं, इसका अध्ययन नहीं किया गया। यह सब होते हुए ठेकेदारों को 48 प्रतिशत फायदा दिया गया। मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी नहीं कि मुंबई में काम कैसे होता है। आदित्य ने सवाल किया कि जब महापालिका में कोई बाडी या महापौर तथा जन प्रतिनिधि नहीं है तो प्रशासन ने ये काम मंजूर कैसे किए? टेंडर का यह पैसे मुंबईकरों की जेब का है। बिना काम को समझे टेंडर जारी कर दिया गया। आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि जब मौजूदा मुख्यमंत्री पिछले सात साल से मंत्री थे तो उन्होंने ठाणे में सीमेंट की सड़कें क्यों नहीं बनवाईं? आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की खोके सरकार न केवल मुंबई विरोधी, बल्कि महाराष्ट्र विरोधी भी है। मुंबई का एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले छह माह से राज्य में मुगलाई (मुगलों का शासन) आई है। गणपति जुलूस के दौरान शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर ने फायरिंग की। विधायक की बंदूक से गोली चली, लेकिन अभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई बार महापुरुषों का अपमान करने वाले राज्यपाल को बचाने की कोशिश जारी है। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि हमने नागपुर के एनआईटी घोटाले की भी बात की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 13 , 2023, 08:09 AM