नवी मुंबई : पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर अब लोगों को भले ही थोड़ी बहुत राहत मिली हो, लेकिन पेट्रोल डीजल माफिया (diesel mafia) सक्रिय रूप से डीजल की चोरी कर बोट के जरिये मुंबई और नवी मुंबई के किनारों पर पहुंचते हैं और फिर ब्लैक में डीजल की विक्री सस्ते दामों में करते हैं। ऐसा ही एक मामला नवी मुंबई में सामने आया हूं जिसमें क्राइम ब्रांच ने डीजल चोरी करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो नावों से तस्करी कर ले जाया जा रहा इक्कीस हजार चार सौ लीटर डीजल पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक यह 35 लाख रुपये का डीजल है, इसमें से 16 लाख रुपये के लगभग का डीजल आरोपी ने बेच दिया है।
यह कार्रवाई अरब सागर में चोरी करनेवालों पर की गई है। डीजल माफिया म्हात्रे (Mhatre) और शेख (Sheikh) अरब सागर में सक्रिय हैं और रात के समय ये डीजल माफिया स्थानीय और विदेशी जहाजों से कम कीमत पर हजारों लीटर डीजल खरीदते हैं और रायगढ़ जिले में डीजल चालित नावों को डीजल बेचते हैं। इसके अलावा मुंबई और नवी मुंबई में कुछ ऐसे पेट्रोल पंप हैं जहां तस्करी के जरिये लाया गया डीजल बेचा जाता है। बेखौफ तरीके से आरोपी डीजल की तस्करी (diesel smuggling) करते हैं। कभी कभी पुलिस की नजरें इसपर पड़ती हैं तो पुलिस इसपर कार्रवाई करती है, लेकिन फिर धड़ल्ले से आरोपी लग जाते हैं। रायगढ़ में मौजूद पेन में संबंधित डीजल माफियाओं के विरूद्ध भी मामले दर्ज किये गये हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 29, 2024, 05:43