बीजिंग। चीन में तूफान को लेकर ब्लू अलर्ट (Blue alert) जारी करना जारी रखा गया है और कहा गया है कि देश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग तीव्रता की तेज हवाएं चलने के आसार हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (National Meteorological Center) के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, हेबेई, जिलिन और गांसु प्रांतों के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इस अवधि के दौरान पीले सागर के कुछ हिस्सों में उच्च तीव्रता वाली हवाएं (High intensity winds) चल सकती हैं। जहाजों को तूफान से प्रभावित पानी में नौपरिवहन या संचालन करते समय सुरक्षा जोखिमों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, संबंधित विभागों से आग की रोकथाम और परिवहन सुरक्षा पर केंद्रित एहतियाती उपायों को लागू करने का आग्रह किया है।
मौसम विभाग ने पैदल चलने वालों और वाहनों को ऊंची इमारतों, होर्डिंग या पेड़ों के नीचे या उनके पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि चीन में तेज हवाओं के लिए चार स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है। उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 29, 2024, 10:17