Three accused: महासमुंद में ग्रामीणों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोलकर करोड़ों का अवैध लेनदेन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, Feb 20 , 2026, 10:27 PM

Source : Uni India

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र (Basna police station) अंतर्गत ग्राम धूमाभाटा में ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते (bank accounts) खुलवाकर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी बसना के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी तिल्दा नेवरा (Tilda Nevra) का रहने वाला है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने ग्रामीणों को व्यावसायिक कार्य कराने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए। ये खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्रा की बसना शाखा में खुलवाए गए थे। खाते खुलने के बाद आरोपियों ने इन्हीं खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दूसरे व्यक्तियों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि खाताधारकों को लेनदेन की वास्तविक जानकारी नहीं थी और उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया।

मामले की शिकायत मिलने पर बसना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर जांच शुरू की। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला संगठित बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। खातों में हुए लेनदेन की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना पूरी जानकारी और भरोसे के अपने दस्तावेज या बैंक संबंधित जानकारी न दें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups