Fire breaks: ग्रेटर नोएडा में रेस्तरां में लगी आग, चार लोग झुलसे

Fri, Feb 20 , 2026, 10:18 PM

Source : Uni India

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला (Gautam Buddh Nagar) के ग्रेटर नोएडा पश्चिम के सेक्टर दस स्थित बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लगने की वजह से चार लोग जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इमारत के भूतल पर संचालित एक रेस्तरां में लग थी। घटना थाना इकोटेक तृतीय क्षेत्र की है। पुलिस द्वारा आग लगने की घटना के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी गई आग लगने की घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कोको काउंटी सोसाइटी (Coco County Society) के भूतल पर स्थित नागपाल रेस्तरां (Nagpal Restaurant) में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैलने लगा, जिससे बिल्डिंग में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई निवासी एहतियातन अपने फ्लैट खाली कर बाहर निकल आए।

हालांकि, सोसाइटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया, जिससे आग को शुरुआती स्तर पर ही काबू में कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और हालात को पूरी तरह नियंत्रित किया। इस हादसे में चार लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सोसाइटी में शांति व्यवस्था कायम है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups