Congress actions: एआई समिट में कांग्रेस की हरकत शर्मनाक, राष्ट्रीय शर्म बन चुके हैं राहुलः बड़ौली

Fri, Feb 20 , 2026, 10:12 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली (Mohanlal Baroli) ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “राष्ट्रीय शर्म” करार दिया। बड़ौली ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी की राजनीति निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है और उनके उकसावे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ जैसे वैश्विक मंच को विवादित करने की कोशिश की। उन्होंने इसे कांग्रेस के “वैचारिक दिवालियापन” का उदाहरण बताया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस व्यवधान और नकारात्मक राजनीति में लगी है। उन्होंने दावा किया कि समिट को बदनाम करने की साजिश पूर्वनियोजित थी और सुनियोजित ढंग से लोगों को उकसाया गया। बड़ौली ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के चार पदाधिकारियों कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, युवा कांग्रेस), कुंदन यादव (सचिव, बिहार युवा कांग्रेस), अजय कुमार (उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (राष्ट्रीय समन्वयक) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर बुर्ज खलीफा भारत के एआई समिट का सम्मान कर रहा था और विश्व के टेक लीडर्स भारत की सराहना कर रहे थे, वहीं कांग्रेस देश को शर्मिंदा करने में लगी रही। बड़ौली ने आरोप लगाया कि जी-20 शिखर सम्मेलन 2023, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और डोकलाम विवाद के समय भी कांग्रेस ने सेना और सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक देशों की भागीदारी और हजारों वैश्विक प्रतिनिधियों की मौजूदगी के साथ यह समिट ऐतिहासिक सफलता रहा, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups