चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर डिमोशन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फरीदाबाद में बजट-पूर्व परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुय यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस एक सशक्त और सक्षम बल है लेकिन यदि कहीं अपराध या नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है, तो इसके लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों को आत्ममंथन करना होगा।
श्री सैनी ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय-समय पर समीक्षा बैठकें करें, समस्याओं की जड़ तक पहुंचें और उनके ठोस समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जब आम नागरिक, खासकर महिलाएं, किसी क्षेत्र में अपराध या अवैध गतिविधियों की शिकायत करती हैं, तो पुलिस और प्रशासन को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध और नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सख्ती से चलाया जाए, ताकि जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके और प्रदेश में सुशासन सुनिश्चित हो।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 09 , 2026, 06:22 PM