पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Choudhary) ने शुक्रवार को बताया कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ (Chief Minister Women Employment Scheme) से बिहार की महिला आत्मनिर्भर होंगी।श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में महिलाओं के लिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार महिलाओं के रोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देने जा रही है।
श्री चौधरी ने कहा ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को राजग सरकार ने मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सितंबर से आवेदन लिए जाएंगे और पहली किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके बाद सरकार स्वरोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह कदम साबित करता है कि बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और रोजगार को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा,आज का दिन बिहार की माताओं-बहनों को समर्पित है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली राजग सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के लोग खुले मंच से माँ का अपमान कर रहे हैं।
चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी और लालू यादव (Rahul Gandhi and Lalu Yadav) की सरपरस्ती में कांग्रेस और राजद के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माँ के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों का स्तर इतना गिर चुका है कि ये एक दिवंगत महिला तक के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये इनकी स्तरहीन राजनीति का प्रमाण है। बिहार की जनता खासकर महिलाएं कांग्रेस-राजद से अपने अपमान का बदला जरूर लेंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 29 , 2025, 06:44 PM