Student death: बांदा में छात्र के धक्के से गिरी छात्रा की मृत्यु!

Tue, Aug 26 , 2025, 09:18 PM

Source : Uni India

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन क्षेत्र में स्थित प्राइमरी स्कूल (primary school) में किशोर सहपाठी छात्र ने एक अवयस्क छात्रा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। घटना में गंभीर घायल किशोरी की मत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज (Police Shivraj) ने बताया कि कुमेढ़ा गांव निवासी देवीचरण की 10 वर्षीया पुत्री गोमती और 8 वर्षीय पुत्र दुर्गेश प्राथमिक विद्यालय भाग 1 में पढ़ते थे। किशोरी गोमती कक्षा पांचवी की छात्रा और उसका छोटा भाई दुर्गेश कक्षा 3 का छात्र था। आज दोनों भाई बहन स्कूल गए थे। 

जहां स्कूल में हुए मामूली पारस्परिक विवाद में एक किशोर सहपाठी ने 10 वर्षीया गोमती को जोर से धक्का दे दिया। धक्के से गिरने पर छात्रा गोमती को गंभीर चोटे आई। जिससे उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी अवयस्क छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups