प्रयागराज में फिर उफनायी गंगा यमुना! फाफामऊ में जलस्तर छह सेंटीमीटर और छतनाग में 43 सेंटीमीटर बढ़ा

Mon, Aug 25 , 2025, 04:01 PM

Source : Uni India

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में हो रही बारिश के बीच संगमनगरी प्रयागराज में एक बार फिर से गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर (water level of Ganga and Yamuna rivers) तेजी से बढ़ने लगा है। अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ (Ganga river in Phaphamau) में जलस्तर छह सेंटीमीटर और छतनाग में 43 सेंटीमीटर बढ़ा है जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर (water level of Yamuna river in Naini) बीते 24 घंटे में 70 सेंटीमीटर बढ़ा है। दोपहर 12 बजे तक गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 79.39 मीटर और छतनाग में 79.22 मीटर दर्ज किया गया। 

नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 79.97 मीटर दर्ज किया गया है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे बह रही हैं। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से लगातार जलस्तर की मॉनीटरिंग की जा रही है। एक बार फिर से आपदा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और जल पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups