Vibha Agro India Fake Fertilizer Factory: शाहजहांपुर में नकली खाद बनने वाले दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, Aug 25 , 2025, 03:20 PM

Source : Uni India

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा क्षेत्र में शनिवार को मोहम्मदी रोड पर बने गोदाम में नकली जैविक एवं सूक्ष्म तत्व (fake organic and micronutrient fertilizers) बनाने की नकली खाद बनने वाली फैक्टरी पकड़ी गई थी। इसमें काफी मात्रा में नकली उर्वरक बरामद हुए हैं। मौके से एक ट्रक पत्थर पाउडर हजारों की संख्या में खाली बोरियां बरामद हुईं हैं। मामले में जांच के बाद कृषि अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर (District Agriculture Officer Vikas Kishore) ने सोमवार को बताया कि शनिवार को थाना रोजा क्षेत्र में मोहमदी रोड पर अंकुर वेयर हाउस में संचालित हो रही विभा एग्रो इंडिया (Vibha Agro India) नामक फर्म पत्थर के पाउडर से नकली खाद बना रही थी। 

पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में नकली खाद व पैकिंग सामग्री बरामद की है। टीम ने मौके से एक ट्रक भी पकड़ा है, जिसमें 362 बोरी पत्थर का सफेद पाउडर लदा हुआ था। पत्थर के इसी पाउडर से नकली खाद बनाई जाती थी।परिसर से उर्वरक के छह नमूने परीक्षण के लिये लेने बाद गोदाम को नायब तहसीलदार निशी सिंह की उपस्थिति में मय मोहर सील करके फोटोग्राफी की गई तथा उक्त परिसर की चाबी तथा ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।

उन्होंने बताया कि गोदाम में अवैध रूप से नकली खाद का निर्माण किया जा रहा था। महेश चंद्र मिश्र ने अपना गोदाम थाना वण्डा के रहने वाले रणजीत सिंह को किराये पर दिया जो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम मालिक महेश चन्द्र मिश्रा और रणजीत सिंह के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 03 धारा 07, धारा 13, धारा 20 (ग) एवं धारा 25 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups