Temple casualty help: मंदिर ट्रस्ट हताहतों और घायलों के परिजनों को देगा आर्थिक मदद!

Sun, Jul 27 , 2025, 09:21 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित माता मनसा देवी मंदिर (Mata Mansa Devi Temple) पैदल मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में हताहतों और घायलों को मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

श्री धामी से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। जिन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे। साथ ही मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा भी मृतकों के परिजनों को दो, दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास-पचास रुपए देने की घोषणा की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups