Environment Bhajanlal: र्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण-भजनलाल!

Sun, Jul 27 , 2025, 08:47 PM

Source : Uni India

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश को हरा-भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है और हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के एक पेड़ मां के नाम (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान से प्रेरणा लेकर मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत कर इसके तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाए जायेंगे। शर्मा रविवार को सीकर जिले के ग्राम मंडावरा में जिलास्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस साल हम जनभागीदारी से 10 करोड़ पौधे लगाने जा रहे हैं।

 हरियाली तीज पर एक दिन में ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर श्री मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। हमने पिछले वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान और हरियालो राजस्थान मिशन के तहत सात करोड़ से अधिक पौधें लगाए। प्रधानमंत्री ने भी मन की बात कार्यक्रम में राज्य सरकार की इस उपलब्धि की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि हमारे इस प्रयास को प्रकृति का भी साथ मिला और अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के सभी बांध पूरी तरह भर गए थे। इस वर्ष जुलाई में ही आधे से अधिक बांध भर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण प्रेमी अमृता देवी (environment lover Amrita Devi) ने अपनी तीन बेटियों समेत 363 लोगों के साथ वृक्षों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। हम उनकी वृक्ष संरक्षण की परंपरा को सहेजने के लिए जोधपुर के खेजड़ली में अमृतादेवी इंडिजिनस प्लांट म्यूजियम बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में अर्बन ग्रीन लंग्स के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नगर वन स्थापित कर रही है। इनमें से 22 नगर वन स्थापना का काम चल रहा है तथा 18 अन्य नगर वनों की स्थापना के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाए गए हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि हम एक जिला एक प्रजाति कार्यक्रम लागू करते हुए प्रत्येक जिले की मुख्य वानस्पतिक प्रजाति और सहायक प्रजातियों को बढ़ावा दे रहे हैं। हरित अरावली विकास परियोजना के तहत 250 करोड़ रुपये से राज्य के 19 अरावली जिलों में इस मानसून में 3 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में अग्रिम मृदा कार्य करवाकर अगले वर्ष वृक्षारोपण करेंगे। बाड़मेर, जैसलमेर जैसे मरुस्थलीय जिलों में स्थानीय प्रजातियों का पौधरोपण कर हरित क्षेत्र में वृद्धि भी की जा रही है। वन भूमि और गैर-वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों के साथ ही वन्य जीवों के समुचित पालन और सुरक्षा में स्वेच्छा से योगदान देने वाले 3 हजार 500 से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को वन मित्र बनाएं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। 

उनकी पहल पर शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौता हुआ, जिसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रतिनिधि जनता के बीच रहकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाते हैं। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि श्री मोदी के आह्वान पर ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संपूर्ण देश में जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान को हरित प्रदेश बनाने का कार्य किया जा रहा है। हम पांच वर्ष में 50 करोड़ पौधरोपण के संकल्प को भी पूरा करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups