नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि देश में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स (Space Startups) भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (man kee baat) में कहा कि पाँच साल पहले अंतरिक्ष (space) के क्षेत्र में 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज उनकी संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों में खेल, विज्ञान हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतवासी को गर्व है।
प्रधानमंत्री ने कहा “ अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। मुझे याद है, जब अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी,तब देश में एक नया माहौल बना। विज्ञान को लेकर, अंतरिक्ष को लेकर बच्चों में एक नई जिज्ञासा भी जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी अंतरिक्ष में जाएंगे, हम भी चाँद पर उतरेंगे। अंतरिक्ष विज्ञानी बनेंगे।”
श्री मोदी ने कहा कि आपने 'इंस्पायर-मानक' अभियान का नाम सुना होगा। यह बच्चों के नवाचार को बढ़ावा देने का अभियान है। इसमें हर स्कूल से पाँच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। इससे अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 के बाद तो इनकी संख्या दोगुनी हो गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मजबूत किया है।ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हमारे विद्यार्थियों ने ने 3 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।
उन्होंने कहा “अगले महीने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है। आप इसे कैसे मनाएंगे? कोई नया आइडिया है क्या ? मुझे नमो एप पर जरूर संदेश भेजिएगा।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 27 , 2025, 03:17 PM