Gajendra Singh Shekhawat: राहुल गांधी राजवंश का असफल उत्तराधिकारी; शेखावत ने राहुल पर किया तीखा वार!

Sat, Jul 26 , 2025, 09:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने पर तीखा हमला बोला और राहुल गांधी को राजवंश के असफल उत्तराधिकारी बताते हुए कहा है कि जहां नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं वहीं राहुल गांधी ने कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी से क्षेत्रीय पार्टी में तब्दील कर दिया है।

शेखावत शुक्रवार को राहुल गांधी की मोदी पर टिप्पणी के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो पहचान के संकट से खुद जूझ रहा है, उसका प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। मोदी उस पारिवारिक जागीर के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, जिसे कांग्रेस लंबे समय तक भारत की राजनीति समझती रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समझ नहीं पा रहे कि नरेंद्र मोदी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने न केवल गांधी परिवार के प्रभुत्व को तोड़ा बल्कि आज के दिन उनकी दादी इंदिरा गांधी से भी अधिक समय तक देश की सेवा कर चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups