जैसलमेर: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डा प्रेमचंद बैरवा (Dr Premchand Bairwa) ने गुरुवार को जैसलमेर जिले में स्थित तनोटराय माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं देश की सीमाओं की सुरक्षा कामना की। डा बैरवा ने मंदिर में सपरिवार दर्शन एवं पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तनोट माता का यह धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों की श्रद्धा और प्रेरणा का स्रोत भी है।
वर्ष 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धों के समय माता की कृपा से यह स्थान शत्रु गोलाबारी से सुरक्षित रहा जो इसकी चमत्कारी महिमा को सिद्ध करता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे मां भारती के ऐसे सपूत हैं जो देश की सेवा में कभी थकते नहीं, कभी झुकते नहीं।
इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान डा बैरवा ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 25 , 2025, 08:47 AM