Fake Transport Mobile Application: केरल पुलिस ने फर्जी परिवहन मोबाइल एप से धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

Mon, Jul 21 , 2025, 11:59 AM

Source : Uni India

कोच्चि: केरल में कोच्चि साइबर पुलिस (Kochi Cyber Police) ने फर्जी परिवहन मोबाइल एप्लिकेशन (Fake Transport Mobile Application) के ज़रिए देशव्यापी साइबर धोखाधड़ी (cyber fraud) करने के मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों ने परिवहन एप के ज़रिए वाहनों का जुर्माना भरने के बहाने व्हाट्सएप से फर्जी फ़ाइलें भेजकर पीड़ितों को ठगा। गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान अतुल कुमार सिंह (32) और मनीष यादव (24) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

ये लोग एक टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल करके वाहनों की जानकारी इकट्ठा करते थे। इस फर्जीवाडे का मास्टरमाइंड मनीष यादव का 16 वर्षीय रिश्तेदार है। एर्नाकुलम के व्यक्ति ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक फर्जी परिवहन लिंक के ज़रिए उससे 85,000 रुपये की ठगी की गई है। इस शिकायत के आधार पर कोच्चि साइबर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के पास केरल, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के 2,700 से ज़्यादा वाहनों से संबंधित डेटा पाया गया। उल्लेखनीय है कि परिवहन एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने देश के नागरिकों को विभिन्न परिवहन संबंधी सेवाएँ प्रदान करने के लिए बनाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups