बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार देर रात नक्सलियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या (Naxalites killed two people) कर दी। घटना तर्रेम थाना क्षेत्र (Tarrem police station area) की है। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55) निवासी ग्राम छुटवाई और मंगलू कुरसाम (50) निवासी बड़ा तर्रेम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार-पांच अज्ञात माओवादी (unknown Maoists) इन लोगों के घरों में घुसकर बाहर ले गए फिर धारदार हथियारों से उनकी निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने 25 दिनों में मुखबिरी के शक में 10 लोगों की हत्या की है।
सूचना मिलने के बाद जवानों की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कुरसाम मंगलू के बेटे नंदू ने सरेंडर किया था। आशंका है कि नंदू की हत्या करने माओवादी आए थे। उसके नहीं मिलने पर पिता कुरसाम मंगलू की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 21 , 2025, 11:52 AM