Seven Pilgrims Injured: कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में सात तीर्थयात्री घायल

Mon, Jul 21 , 2025, 11:45 AM

Source : Uni India

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के कटरा कस्बे में बान गंगा में पुराने ट्रैक के पास भारी बारिश के कारण आज सुबह हुए भूस्खलन (landslide) में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Shri Mata Vaishno Devi temple) जा रहे कम से कम सात तीर्थयात्री घायल (Seven pilgrims injured) हो गए। पुलिस के अनुसार, आज सुबह पुराने ट्रैक पर "लंगर" (सामुदायिक रसोई) क्षेत्र के पास एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर सात तीर्थयात्री घायल हो गये जिनमें में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को कटरा के ककरयाल स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और अधिकारी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस टीम, श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क साफ़ करने के अभियान में लगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यात्रियों को “ताराकोट मार्ग" की ओर मोड़ दिया गया है। कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन लगभग 18,000 से 20,000 तीर्थयात्री आते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups