Road Suddenly Collapsed: भोपाल में अचानक धंसी व्यस्ततम सड़क, पीडब्ल्यूडी ने दी सफाई

Fri, Jul 18 , 2025, 11:42 AM

Source : Uni India

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (capital Bhopal) में भारी बारिश के बीच एक व्यस्ततम सड़क के अचानक धंसने (Road suddenly collapsed) से उसमें लगभग आठ फीट गहरा गड्ढा होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने लगभग 50 साल पुराने नाले को इसका कारण बताया है। भारी बारिश के बीच गुरुवार शाम राजधानी भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहे के पास अचानक लगभग आठ फीट गहरा गड्ढा हो गया था। 

इसके बाद देर रात लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप चौराहा (Jyoti Talkies) के पास सड़क में गड्ढे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद विभाग ने मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। इस मार्ग पर ज्योति टाकिज के पास एक भूमिगत नाला है, जो लगभग 50 साल पहले बनाया गया था। कालांतर में इसकी दीवार कमजोर होने के कारण इसके ऊपर बनी सड़क का एक भाग धंस गया।

विभाग ने कहा कि वर्तमान में यातायात सुरक्षित रूप से जारी है। नाले का मरम्मत कार्य पूर्ण कर शीघ्र ही क्षतिग्रस्त भाग पर पुनः सड़क बनाई जाएगी। इसी बीच इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरु हो गई। कांग्रेस ने इसे एक मुद्दा बना कर सरकार को घेर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इससे जुड़े फोटो और वीडियो वायरल करते हुए कहा कि भोपाल में पीडब्ल्यूडी ने फिर 'गौरव-पथ' से रूबरू करवा दिया है। प्रगति की इस गति से प्रदेश स्तब्ध है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups