Teacher sentenced to 6 years imprisonment: छात्राओं से छेड़छाड़ के दोषी अध्यापक को 06 वर्ष का कारावास!

Fri, Jul 18 , 2025, 07:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चित्तौड़गढ़: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलाें के न्यायालय ने एक सरकारी अध्यापक को छात्राओं से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने के बाद गुरुवार को छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट न्यायाधीश लता गौड़ ने अभियुक्त अध्यापक विशेश्वरनाथ योगी को छात्राओं से छेड़छाड़ करने का दोषी करार देते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार कपासना थाना क्षेत्र के तुर्किया खुर्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक विशेश्वरनाथ के खिलाफ ग्रामीणों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups