State Level Conference on Human Trafficking: मानव तस्करी पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आज से!

Fri, Jul 18 , 2025, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर: राजस्थान में मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल के तहत पुलिस मुख्यालय की नागरिक अधिकार एवं मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटी) शाखा में शुक्रवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होगा।

पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार) मालिनी अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि यह अहम कदम गृह मंत्रालय, महिला सुरक्षा डिवीजन के पत्र के अनुपालन में उठाया गया है। इन पत्रों में मानव तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और रणनीतियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया था, जिस पर गहन मंथन आवश्यक था।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करना है। इसमें तस्करी के बदलते स्वरूप, पीड़ितों की पहचान और बचाव, उनके पुनर्वास के तरीके और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर खास जोर दिया जाएगा।

यह सम्मेलन राज्य भर के पुलिस अधिकारियों और संबंधित हितधारकों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा। यहां वे अपने अनुभव साझा कर सकेंगे, चुनौतियों पर चर्चा कर सकेंगे और मानव तस्करी को रोकने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी समाधानों पर मंथन कर पाएंगे। उम्मीद है कि इस सम्मेलन से मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में नई रणनीतियां और ठोस कदम सामने आएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups