सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला(President Abhay Singh Chautala) ने मुख्यमंत्री नायब सैनी (Minister Nayab Saini) को पत्र लिख कर हरेला पर्व के दिन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीईटी की परीक्षा (CET exam) की तारीख 27 जुलाई को स्थगित करके आने वाले किसी अन्य रविवार के दिन रखने का अनुरोध किया है।
चौटाला ने गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीज का त्योहार हरियाणवी संस्कृति का एक अहम उत्सव है जो बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तीज के पर्व के दिन सीईटी की परीक्षा रखे जाना यह दर्शाता है कि आयोग के अधिकारियों ने बिना जांच पड़ताल किए ही त्योहार के दिन परीक्षा का दिन तय कर दिया है। हरियाली तीज उत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आपसे अनुरोध किया जाता है कि हरियाणा कर्मचारी आयोग को निर्देश दिए जाएं कि सीईटी की परीक्षा (CET exam) को 27 जुलाई को स्थगित कर किसी अन्य दिन किया जाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 17 , 2025, 07:48 PM