Cleaning of Yamuna River: यमुना की सफाई पर जनता को गुमराह कर रही है दिल्ली सरकार: डॉ. कुमार!

Wed, Jul 16 , 2025, 09:37 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार (Dr. Naresh Kumar) ने यमुना नदी की सफाई (Cleaning of Yamuna river) को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यमुना मां के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। डॉ. कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सिर्फ नाव लेकर घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Minister Rekha Gupta) क्रूज़ चलाने की बात कर रही हैं, लेकिन वज़ीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

 झाग और गंदगी पहले से ज्यादा हो गयी है और सरकार ने अब तक एक भी नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां गंदे नाले यमुना में गिरते हैं, उनके मुहानों पर एक भी सीवेज शोधन संयंत्र नहीं लगाया गया है। सरकार केवल आरती उतारने, क्रूज़ चलाने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज यमुना में जो थोड़ा बहुत साफ पानी दिख रहा है, वह सिर्फ बारिश का असर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups