चंपावत। उत्तराखंड में हरियाली और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक लोकपर्व हरेला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Minister Pushkar Singh Dhami) की कर्मभूमि चंपावत में व्यापक स्तर पर उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर हरियाली का संकल्प लिया गया और एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार (Magistrate Manish Kumar) के दिशा-निर्देशन में 16 जुलाई को जनपद भर में सभी विभागों, संस्थाओं के साथ ही आम लोगों की सहभागिता से महा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। हरेला पर्व के अंतर्गत आज विभिन्न विभागों ने कुल एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर चंपावत को हरित दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा बल्कि इन पौधों के संरक्षण व पोषण की जिम्मेदारी भी ली गई।
वृक्षारोपण अभियान की प्रगति अत्यंत उत्साहजनक रही। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार दोपहर तक वन विभाग (Forest Department) ने 42,000 से अधिक जबकि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 52,750, रेशम विभाग द्वारा 20,000, उद्यान विभाग द्वारा 12,000, कृषि विभाग द्वारा 5,000, शिक्षा विभाग द्वारा 3,250 पौधों का रोपण किया गया।
इसी प्रकार जिला पंचायत राज विभाग द्वारा 2,000, सहकारिता विभाग द्वारा 1,000, पशुपालन विभाग द्वारा 550, सिंचाई विभाग द्वारा 500, डेयरी विभाग द्वारा 500, युवा कल्याण विभाग द्वारा 500, बाल विकास विभाग द्वारा 500, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 450, नगर पालिका परिषद चंपावत द्वारा 350, नगर पालिका लोहाघाट द्वारा 350, नगर पालिका बनबसा द्वारा 350 और पुलिस विभाग द्वारा 165 पौधों का रोपण किया गया।
इनके अतिरिक्त जल संस्थान, जल निगम, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग चंपावत और लोहाघाट, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस, जिला पंचायत और नगर पंचायत बनबसा द्वारा भी हजारों पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी श्री कुमार ने इस अभियान को “हरियाली को संस्कार और पर्यावरण को संस्कृति से जोड़ने वाला जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दीर्घकालिक संरक्षण और संवर्धन की प्रक्रिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 16 , 2025, 10:23 PM