जम्मू : जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) के लिए 6064 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बुधवार को 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच भगवती नगर स्थित यात्री निवास (Yatri Niwas in Bhagwati Nagar) से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 234 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर (Jammu base camp) से रवाना हुए। उन्होंने बताया, "आज सुबह 6064 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर स्थित अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।"
उन्होंने बताया कि हल्के और भारी वाहनों सहित 234 वाहनों के बेड़े में 3593 तीर्थयात्री पहलगाम और 2471 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाबा बर्फीनी के दर्शन के लिए इस वर्ष 03 जुलाई से शुरू हुयी 38 दिवसीय यह वार्षिक यात्रा 09 अगस्त तक चलेगी। अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 16 , 2025, 11:59 AM