Self-immolation of Soumyasree Bisi : माझी ने छात्रा की मौत पर शोक जताते हुए 20 लाख रूपए अनुग्रह राशि की घोषणा की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया

Tue, Jul 15 , 2025, 02:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi) ने सौम्यश्री बिसी की मौत (Death of Soumyasree Bisi) पर आज गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister's Relief Fund) से 20 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज में बी.एड द्वितीय वर्ष की छात्रा सौम्यश्री की रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में मौत हो गयी थी।

उसने 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया था जिससे उसका 90 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था जहां उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया। उसने एक सहायक प्रोफेसर पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई ना होने से वह बेहद दुखी थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घटना की गहन जांच के निर्देश देते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups