Ahmedabad Rail traffic affected: भारी वर्षा के कारण जल भराव के चलते रेल यातायात प्रभावित!

Tue, Jul 15 , 2025, 08:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अहमदाबाद: पाली मारवाड़ - बोमाडा रेलखंड के बीच भारी वर्षा के कारण जल भराव के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड़ - बोमाडा रेलखंड के बीच भारी बारिश एवं जल भराव के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिसका विवरण इस प्रकार है। आंशिक निरस्त ट्रेनें: 14 जुलाई की ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर - साबरमती एक्सप्रेस पाली मारवाड़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा पाली मारवाड़-साबरमती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 14 जुलाई की ट्रेन संख्या 14822 साबरमती - जोधपुर एक्सप्रेस मारवाड़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मारवाड़ - जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें: 14 जुलाई की ट्रेन नंबर 19223 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर - भीलड़ी - समदड़ी - लूनी के रास्ते चलेगी। 14 जुलाई की ट्रेन नंबर 12462 साबरमती - जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर - भीलड़ी - समदड़ी - लूनी के रास्ते चलेगी। 14 जुलाई को बीकानेर से चलने वाली गाडी संख्या 20475 बीकानेर-मिरज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी। 14 जुलाई को लालगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 14707 लालगढ़- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी – समदड़ी - भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी।

इसी तरह 14 जुलाई को जोधपुर से चलने वाली गाडी संख्या 12479 जोधपुर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा होकर संचालित होगी। 14 जुलाई को बीकानेर से चलने वाली गाडी संख्या 22473, बीकानेर - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया लूनी - समदड़ी -भीलड़ी - पाटन - महेसाणा के रास्ते चलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups