Tamil Nadu IAS officers appointed: चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सरकारी प्रवक्ता नियुक्त!

Tue, Jul 15 , 2025, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में पहली बार, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया ताकि वे विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सूचनाओं और घटनाक्रमों को मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर सकें। 

राज्य में आठ-नौ महीने में विधानसभा के महत्वपूर्ण चुनाव होने वाले है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस चौकड़ी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जे राधाकृष्णन, गगनदीप सिंह बेदी, धीरज कुमार और पी अमुथा शामिल हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब विधानसभा चुनाव 10 महीने से भी कम समय में होने वाले हैं। इससे पहले, सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) के होते हुए भी गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए एक समाचार जाँच इकाई का गठन किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups