Doing politics on: कांवड़ यात्रा पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्णः डॉ नरेश

Mon, Jul 14 , 2025, 08:30 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार (Naresh Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आध्यात्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द की इस संस्कृति पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा की परंपरा सदियों पुरानी है और इसमें शामिल होने वाले कांवड़ियों का हर धर्म और समुदाय के लोग खुले दिल से स्वागत करते आए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री द्वारा इस धार्मिक यात्रा को राजनीतिक रंग देने की जो कोशिश की गयी है, वह न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है, जिसमें केंद्र, दिल्ली और नगर निगम शामिल हैं। ऐसे में सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह राज्य में शांति, एकता, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा दे, न कि उसे नुकसान पहुंचाने वाले कदम उठाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि धार्मिक अवसरों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की परंपरा लोकतंत्र और देश की एकता के लिए खतरा बन सकती है। भाजपा को यह समझना होगा कि आज की जनता जागरूक है और वह सच-झूठ में फर्क करना जानती है। अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो आने वाले चुनावों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups