Nine-member police SIT formed: आईआईएम परिसर में कथित दुष्कर्म की जाँच के लिए पुलिस की नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन!

Mon, Jul 14 , 2025, 07:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में एक लड़की के साथ द्वितीय वर्ष के एक छात्र द्वारा कथित बलात्कार की जाँच के लिए नौ सदस्यीय उच्च-स्तरीय विशेष जाँच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

महावीर टोप्पन्नवर उर्फ परमानंद जैन नामक द्वितीय वर्ष के छात्र को शुक्रवार को हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन द्वारा पीड़ित छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद गिरफ्तार किया गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शुक्रवार दोपहर संस्थान में एक परामर्श सत्र के लिए बुलाया और उसे शीतल पेय और खाना दिया।

प्राथमिकी के अनुसार छात्रा ने दावा किया कि खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई और होश में आने पर उसने पाया कि उसके साथ बलात्कार हो हुआ है। अलीपुर की एक निचली अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसे 19 जुलाई को फिर से पेश किया जाएगा। कोलकाता पुलिस ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में द्वितीय वर्ष के छात्र द्वारा लड़की के साथ कथित बलात्कार की जांच के लिए 9 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups