Panchana dam water inflow: पानी की आवक बढ़ने पर पांचना बांध का एक गेट खोला!

Mon, Jul 14 , 2025, 07:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

करौली: राजस्थान में करौली के पांचना बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रविवार शाम को बांध का एक गेट खोलकर गम्भीर नदी के रास्ते फिर से पानी की निकासी शुरू की गई है।

जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बांध के अधिकतम जल स्तर 258.62 मीटर के मुकाबले जलस्तर के 258.20 मीटर पर पहुंचते ही बांध के गेट नंबर चार को करीब तीन इंच खोलकर इससे 333 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र में रविवार को तीसरी बार बांध के गेट खोले गए हैं। विभाग ने गम्भीर नदी क्षेत्र के निवासियों को अपने मवेशियों को पानी के बहाव से दूर रखने की हिदायत के साथ सतर्क रहने की सलाह दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups