हैदराबाद। तेलंगाना जागृति के कार्यकर्ताओं ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) और एमएलसी के. कविता पर कथित टिप्पणी के विरोध में मेडिपल्ली में कांग्रेस एमएलसी तीनमार मल्लन्ना (Chintapandu Naveen Kumar) के कार्यालय पर रविवार को हमला कर दिया जिससे वहां तनाव पैदा हो गया।
इस हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और मल्लन्ना के बंदूकधारी ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कथित तौर पर हवा में पाँच राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंची। उस समय कार्यालय में मौजूद श्री मल्लन्ना ने बाद में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।
श्री मल्लन्ना ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उन्होंने सुश्री कविता और उनके परिवार पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं उनके पिछड़ा वर्ग सशक्तीकरण आंदोलन को पटरी से नहीं उतार पाएंगी।
सुश्री कविता ने श्री मल्लन्ना की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उन पर तीखा हमला बोला और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।उन्होंने विधान परिषद के अध्यक्ष गुट्टा सुखेंद्र रेड्डी (Gutta Sukhendar Reddy) से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सवाल उठाया कि क्या महिलाओं को राजनीति में बोलने का अधिकार है और उन्होंने ''लोकतांत्रिक विरोध'' कहे जाने वाले प्रदर्शन में गोलीबारी की निंदा की। उन्होंने श्री मल्लन्ना को एमएलसी के रूप में अयोग्य ठहराए जाने की भी मांग की और कहा कि वह राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 13 , 2025, 06:11 PM