जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Union Culture and Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने शुक्रवार को जोधपुर के काली बेरी क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का अवलोकन किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि लगभग 40 बीघा भूमि में बन रहा यह एक अत्यंत दिव्य और विशाल शिखरबद्ध मंदिर होगा, जिसमें भगवान स्वामीनारायण, राधा-कृष्ण देव आदि की पवित्र मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दिव्य प्रकल्प के निर्माण में आधुनिक तकनीक और परंपरागत शिल्प का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे संतों और स्वामीनारायण अक्षरधाम निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल पर 30 सीएनसी मशीनें, लगभग 500 कुशल कारीगर एवं श्रमिक लगातार कार्यरत हैं।
मंदिर परिसर में 2500 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक उच्च तकनीकी सम्मेलन हॉल तथा एक लाख लोगों का भोजन एक साथ तैयार करने की सुविधा से युक्त आधुनिक रसोईघर निर्मित किया जा रहा है। शेखावत ने बताया कि मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित है। यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक जागृति का केंद्र बनेगा बल्कि सेवा, संस्कृति, समर्पण एवं एकता का प्रेरणास्रोत भी होगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 12 , 2025, 08:20 AM