जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में आगामी 09 जुलाई को पूरे प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम' (Ek Ped Maa Ke Naam) विषय पर आधारित वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक ही दिन में 37 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में कुल 54,95,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ़ दिनेश चंद्र (Dr. Dinesh Chandra) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महाअभियान के तहत विकासखंड सुईथाकला के ग्राम कम्मरपुर में लगभग 5000 पौधे लगाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें प्रभारी मंत्री स्वयं भाग लेकर पौधारोपण करेंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने आज स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि एक जन-जागरण अभियान है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में गहरी चेतना आएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रवेश सिंह तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग समर्पण भाव से इस कार्य में जुटें और इसे जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाएं। इस अवसर पर डीएफओ प्रोमिला, एसडीओ सरफराज, तहसीलदार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 06 , 2025, 09:21 PM